अरहर दाल खीचड़ी (Arhar dal khichdi recipe in Hindi)

 अरहर दाल खीचड़ी


सामग्री -
1 कप अरहर दाल
1 कप चावल
4 बड़े चम्मच तेल / घी
1 छोटा चम्मच जीरा
1 प्याज़ बारीक कटा हुआ
1 बड़ा चम्मच या स्वादानुसार नमक
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर
1 बड़ा चम्मच सांबर मसाला
4 कप पानी

विधि -
1. अरहर दाल और चावल को एक कटोरे में मिक्स कर लें। अच्छे से धो कर 30 मिनट के लिये पानी में भिगो दें।
2. 30 मिनट बाद पानी निकाल दें।
3. प्रेशर कुकर में तेल / घी गर्म करें। जीरा डालें और थोड़ी देर भून लें।
4. प्याज़ डालें और धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भून लें।
5. भीगे हुए दाल चावल डालें। अच्छे से मिलायें।
6. पानी डालें और मिला लें।
7. नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, दालचीनी पाउडर और सांबर मसाला मिलायें।
8. अच्छे से मिला कर तेज़ आंच पर 5 मिनट पकायें।
9. प्रेशर कुकर का ढक्कन बंद कर दें और तेज़ आंच पर 4 सीटी आने तक पका लें।
10. आंच बंद कर दें और ठंडा होने दें।
11. अरहर दाल खीचड़ी तैयार है।
12. सर्विंग कटोरे में डाल लें।
13. गर्म गर्म अरहर दाल खीचड़ी दही या अचार के साथ परोसें।


स्टेप फोटो के साथ विधि -
1. अरहर दाल और चावल लें। 


2. एक कटोरे में मिक्स कर लें। 


3. अच्छे से धो कर 30 मिनट के लिये पानी में भिगो दें।


4. 30 मिनट बाद पानी निकाल दें।


5. प्रेशर कुकर में तेल / घी गर्म करें। जीरा डालें और थोड़ी देर भून लें। प्याज़ डालें और धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भून लें।


6. भीगे हुए दाल चावल डालें। अच्छे से मिलायें।


7. पानी डालें और मिला लें। नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, दालचीनी पाउडर और सांबर मसाला मिलायें।


8. अच्छे से मिला कर तेज़ आंच पर 5 मिनट पकायें।


9. प्रेशर कुकर का ढक्कन बंद कर दें और तेज़ आंच पर 4 सीटी आने तक पका लें।

10. आंच बंद कर दें और ठंडा होने दें। ढक्कन खोलें। 
 

11. अरहर दाल खीचड़ी तैयार है।


12. सर्विंग कटोरे में डाल लें।


13. गर्म गर्म अरहर दाल खीचड़ी दही या अचार के साथ परोसें।



Cook, Click & Post before you have a toast!

Check Arhar dal khichdi recipe in English -
 

टिप्पणियाँ