चेरी कैटरपिलर (Cherry Caterpillar Recipe in Hindi)

चेरी कैटरपिलर (Cherry Caterpillar)

इस Emoji रेसिपी चेरी कैटरपिलर (Cherry Caterpillar) में मैंने रेड चेरी और फ्रूट्स का इस्तेमाल किया है।  यह बहुत ही आसान और जल्दी बनने वाली Emoji है।   

सामग्री -
1/4 कप पपीता (तिकोने टुकड़ों में काट लें)
1/2 छोटा चम्मच मिक्स्ड फ्रूट जैम
5 चेरी
8-10 पुदीना पत्ती
1 छोटी पुदीना की डंडी (आधी कर लें)
2 सफेद तिल

विधि -
1. सर्विंग प्लेट लें। उसमे एक तरफ पपीते के टुकड़ों को फूल के आकार में रखें। बीच में जैम लगा दें।
2. दूसरी तरफ पुदीना पत्ती सजायें।
3. बीच में चेरी को एक के पीछे एक केटरपिलर की तरह लगायें।
4. सफेद तिल से आँखें बनायें।
5. पुदीने की डंडी को बीच में से आधा कर लें और एंटेना की तरह लग दें।
6. तैयार है चेरी केटरपिलर।

टिप/ सुझाव -
अपनी इच्छानुसार आप कोई भी फल का इस्तेमाल कर सकते हैं।


स्टेप फोटो के साथ विधि -
1. मिक्स फ्रूट्स लें।  

2. सर्विंग प्लेट लें। उसमे एक तरफ पपीते के टुकड़ों को फूल के आकार में रखें। बीच में जैम लगा दें।


3. दूसरी तरफ पुदीना पत्ती सजायें।

4. बीच में चेरी को एक के पीछे एक कैटरपिलर  की तरह लगायें।


5. सफेद तिल से आँखें बनायें।

6. पुदीने की डंडी को बीच में से आधा कर लें और एंटेना की तरह लग दें।

7. तैयार है चेरी कैटरपिलर ।



 Cook, Click & Post before you have a toast!



टिप्पणियाँ