झाल मुरी भेल/ मुरमुरा भेल

 झाल मुरी भेल / मुरमुरा भेल


सामग्री -

2 कप मुरमुरा/ झाल मुरी

1 ब्रेड स्लाइस (तली हुई और छोटे चौरस टुकड़ों में कटी हुई)

1/2 कप भुनी हुई मूंगफली

1 प्याज़ बारीक कटा हुआ

1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई

1 आलू (छील कर, धो कर, छोटे चौरस टुकड़ों में कटा और तला हुआ।)

स्वादानुसार नमक

1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

आवश्यक्तानसुर इमली की चटनी

आवश्यक्तानसुर टोमैटो केचप

आवश्यक्तानसुर पास्ता सॉस

विधि -

1. एक कटोरे में मुरमुरा, फ्राइड ब्रेड स्लाइस, भुने हुई मूंगफली, प्याज़, हरी मिर्च, फ्राइड आलू को डाल कर अच्छी तरह मिक्स करें।

2. अब इसमें नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलायें। इमली की चटनी, टोमैटो केचप, पास्ता सॉस मिलायें।

3. मुरमुरा भेल तैयार है। सर्विंग बाउल में डाल कर सर्व करें।




Cook, Click & Post before you have a toast!



टिप्पणियाँ