केरी (कच्चा आम) तरबूज़ के छिलकों की चटनी (Keri (Kache aam) Tarbooz ke chilke ki chutney Recipe in Hindi)

 केरी (कच्चा आम) तरबूज़ के छिलकों की चटनी

तरबूज़ के छिलके और केरी चटनी बहुत स्वादिष्ट और पौष्टिक है।  

सामग्री -

5 बारीक कटी केरी (कच्चा आम)

1 बारीक कटा प्याज़

2 बारीक कटा टमाटर

2 बारीक कटा हरी मिर्च

9-10 लहसुन कलियाँ

1 कप बारीक कटी धनिया पत्ती

3 कप बारीक कटे तरबूज़ के छिलके

1 कप नारियल बुरादा

1 बड़ा चम्मच या स्वादानुसार नमक

1/2 कप या आवश्यकतानुसार पानी

विधि -

1. केरी, प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च, लहसुन कलियाँ, धनिया पत्ती और तरबूज़ के छिलकों को धो कर, छील कर बारीक काट लें।

2. इलेक्ट्रिक चॉपर या मिक्सर ग्राइंडर लें। केरी, प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च, लहसुन कलियाँ, धनिया पत्ती और तरबूज़ के छिलके डालें।

3. थोड़ा थोड़ा कर के पानी डालें और दरदरा पीस लें। नमक और नारियल बुरादा मिलाएं। आवश्यकतानुसार थोड़ा और पानी डाल कर पीस लें।

4. केरी (कच्चा आम) तरबूज़ के छिलकों की चटनी तैयार है।

स्टेप फोटो के साथ विधि -

1. केरी, प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च, लहसुन कलियाँ, धनिया पत्ती और तरबूज़ के छिलकों को धो कर, छील कर बारीक काट लें।

2. इलेक्ट्रिक चॉपर या मिक्सर ग्राइंडर लें। केरी, प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च, लहसुन कलियाँ, धनिया पत्ती और तरबूज़ के छिलके डालें।

3. थोड़ा थोड़ा कर के पानी डालें और दरदरा पीस लें। नमक और नारियल बुरादा मिलाएं। 

4. आवश्यकतानुसार थोड़ा और पानी डाल कर पीस लें।

5. केरी (कच्चा आम) तरबूज़ के छिलकों की चटनी तैयार है।

6. सर्विंग बाउल में डाल कर परोसें।  



Cook, Click & Post before you have a toast!




टिप्पणियाँ