लौकी पैन फ्राई (Lauki Pan Fry recipe in Hindi)

 लौकी पैन फ्राई


सामग्री -
250 ग्राम लौकी
2 छोटा चम्मच नमक
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटा चम्मच चाट मसाला
आवश्यकतानुसार तेल

विधि -
1. लौकी लें। लौकी को धो कर छील लें और 1/2 इंच के गोल टुकड़े काट लें।
2. एक बड़े कटोरे में लौकी के टुकड़े लें। अब इसमें नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और चाट मसाला डाल लें।
3. इन सबको अच्छी तरह हाथों से या चम्मच से मिक्स कर लें।
4. पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें। लौकी के टुकड़े रखें और धीमी आंच पर पकने दें जब तक नीचे से सुनहरे न हो जाये।
5. साइड बदलें और जरूरतानुसार थोड़ा तेल डालें। धीमी आंच पर नरम और सुनहरा होने तक पकने दें। दोनो तरफ से अच्छी तरह पका लें। आंच बंद कर दें।
6. लौकी पैन फ्राई तैयार है।
7. सर्विंग प्लेट में डाल कर दोपहर या रात के खाने में परोसें।


स्टेप फोटो के साथ विधि -
1. लौकी लें। लौकी को धो कर छील लें।


2. 1/2 इंच के गोल टुकड़े काट लें


3. एक बड़े कटोरे में लौकी के टुकड़े लें। 


4. अब इसमें नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और चाट मसाला डाल लें।


5. इन सबको अच्छी तरह हाथों से या चम्मच से मिक्स कर लें।


6. पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें। लौकी के टुकड़े रखें और धीमी आंच पर पकने दें जब तक नीचे से सुनहरे न हो जाये।


7. साइड बदलें और जरूरतानुसार थोड़ा तेल डालें। 


8. धीमी आंच पर नरम और सुनहरा होने तक पकने दें। दोनो तरफ से अच्छी तरह पका लें। आंच बंद कर दें।


9. लौकी पैन फ्राई तैयार है।


10. सर्विंग प्लेट में डाल कर दोपहर या रात के खाने में परोसें।


11. गर्म गर्म परोसें।  



Cook, Click & Post before you have a toast!

Check lauki pan fry recipe in English -

टिप्पणियाँ