खीरे का रायता
सामग्री -
2 खीरा (धुला हुआ, छिला हुआ & कद्दूकस किया)
1/2 लीटर दही
3-4 बड़े चम्मच धनिया पत्ती बारीक कटी हुई
1 बड़ा चम्मच नमक
1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1/2 छोटा चम्मच रायता मसाला
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
विधि -
1. खीरे को धो कर, छील कर, कद्दूकस करलें।
2. दही को एक बड़े कटोरे में डाल लें। अच्छी तरह फेंट लें। कद्दूकस किया खीरा मिलाएं।
3. धनिया पत्ती मिलाएं। नमक, जीरा पाउडर, रायता मसाला मिला लें।
4. सर्विंग कटोरे में डाल लें। ऊपर से जीरा पाउडर, रायता मसाला और लाल मिर्च पाउडर डाल दें।
5. परोसें
स्टेप फोटो के साथ विधि -
1. खीरे को धो कर, छील लें।
2. कद्दूकस करलें।
3. दही को एक बड़े कटोरे में डाल लें। अच्छी तरह फेंट लें। कद्दूकस किया खीरा मिलाएं।
4. अच्छी तरह मिलाएं।
5. धनिया पत्ती मिलाएं।
6. नमक, जीरा पाउडर, रायता मसाला मिला लें।
7. अच्छी तरह मिक्स करें ।
8. सर्विंग कटोरे में डाल लें। ऊपर से जीरा पाउडर, रायता मसाला और लाल मिर्च पाउडर डाल दें।
9. परोसें
Cook, Click & Post before you have a toast!











टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें