लौकी के छिलकों की चटनी (Lauki ke chhilko ki chutney recipe in Hindi)

 लौकी के छिलकों की चटनी


सामग्री -
1 कप लौकी के छिलके बारीक कटे हुए।
1 प्याज़ लंबा कटा हुआ
7-8 लहसुन कलियां लंबी कटी
2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1/2 कप टोमैटो प्यूरी
1 छोटा चम्मच नमक
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 बड़े चम्मच तेल
2 बड़े चम्मच टोमैटो केचप
1/4 कप या आवश्यकतानुसार पानी
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस

विधि -
1. पैन में तेल गर्म करें। प्याज़, हरी मिर्च और लहसुन डालें। धीमी आंच पर हिलाते हुए पका लें। लौकी के छिलके डालें और 5-10 मिनट धीमी आंच पर पकायें।
2. नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलायें।
3. टोमैटो प्यूरी मिलायें।
4. ढक कर कुछ समय के लिये पकने दें। जब टोमैटो प्यूरी पक जाये तब आंच बंद कर दें।
5. एक कटोरे में मिश्रण को डाल लें और ठंडा होने दें।
6. जैसे ही मिश्रण ठंडा हो जाये इसको पीसने के लिए चॉपर में डालें।
7. टोमैटो केचप डालें और पीस लें।
8. नींबू का रस और थोड़ा पानी डाल कर पीसे।
9. चटनी तैयार है।
10. सर्विंग कटोरी में डाल कर सर्व करें।



स्टेप फोटो के साथ विधि -
1. पैन में तेल गर्म करें। प्याज़, हरी मिर्च और लहसुन डालें। धीमी आंच पर हिलाते हुए पका लें। लौकी के छिलके डालें और 5-10 मिनट धीमी आंच पर पकायें।

2. अच्छे से हिलाते हुए पकाये

 
3. नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलायें।

4. टोमैटो प्यूरी मिलायें।


5. ढक कर कुछ समय के लिये पकने दें। 


6. जब टोमैटो प्यूरी पक जाये तब आंच बंद कर दें।


7. एक कटोरे में मिश्रण को डाल लें और ठंडा होने दें।


8. जैसे ही मिश्रण ठंडा हो जाये इसको पीसने के लिए चॉपर में डालें।


9. टोमैटो केचप डालें और पीस लें।


10. नींबू का रस और थोड़ा पानी डाल कर पीसे।


11. चटनी तैयार है।


12. सर्विंग कटोरी में डालें।


13. सर्व करें।


Cook, Click & Post before you have a toast!

टिप्पणियाँ