पराठा नूडल्स (Paratha Noodles recipe in Hindi)

 पराठा नूडल्स


 पराठा नूडल्स स्वादिष्ट और झटपट बनने वाली रेसिपी है।  पराठा नूडल्स को चपाती नूडल्स या रोटी नूडल्स भी कहा जाता है।  पराठा को पतली लम्बी स्ट्रिप्स में काट कर, मनपसंद सब्ज़ियां, खुशबूदार मसाले और अलग अलग तरह की सॉस के साथ मिक्स कर के बनाया जाता है।  पराठा नूडल्स को शाम को स्नैक या सुबह ब्रेकफास्ट में खाया जाता है। 


सामग्री -
3 पराठा (पतली लंबी पट्टी काट लें)
3-4 बड़े चम्मच तेल
1 प्याज़ बारीक कटे हुए
1 शिमला मिर्च बारीक कटे हुए
1 बड़े चम्मच नमक
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच सोया सॉस
1/2 छोटा चम्मच रेड चिली सॉस
1 बड़े चम्मच टोमैटो केचप

परोसने के लिए -
1 छोटा चम्मच  सफ़ेद तिल
2-3 फ्राइड हरी मिर्च 

विधि -
1. कड़ाई में तेल गर्म करें। प्याज़ डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
2. शिमला मिर्च डालकर 4-5 मिनट फ्राई करें। बीच बीच में हिलाते रहें।
3. नमक, लाल मिर्च पाउडर, सोया सॉस, रेड चिली सॉस डालकर अच्छे से मिक्स करें।
4. लंबे कटे पराठे की पट्टी डाल दें।
5. अच्छे से मिक्स करें।
6. टोमैटो केचप मिलायें।
7. पराठा नूडल्स तैयार हैं।
8. सर्विंग बाउल में डाल लें।
9. ऊपर से सफ़ेद तिल और हरी मिर्च डालें।  
10. गर्म गर्म चाय या कॉफ़ी के साथ परोसें।


स्टेप फोटो के साथ विधि -
1. कड़ाई में तेल गर्म करें। प्याज़ डालकर सुनहरा होने तक भून लें।


2. शिमला मिर्च डालकर 4-5 मिनट फ्राई करें। बीच बीच में हिलाते रहें।


3. नमक, लाल मिर्च पाउडर, सोया सॉस, रेड चिली सॉस डालकर अच्छे से मिक्स करें।


4. लंबे कटे पराठे की पट्टी डाल दें।


5. अच्छे से मिक्स करें।


6. टोमैटो केचप मिलायें।


7. पराठा नूडल्स तैयार हैं।


8. सर्विंग बाउल में डाल लें। ऊपर से सफ़ेद तिल और हरी मिर्च डालें।


9. गर्म गर्म चाय या कॉफ़ी के साथ परोसें।


Cook, Click & Post before you have a toast!

Check Paratha Noodles recipe in English -


टिप्पणियाँ